ग्रेटर नोएडा के दीपक की तरह अगर नदी में खींचने लगे मगरमच्छ तो क्या करना चाहिए?
गोंडा (यूपी) में सास के अंतिम संस्कार में गए ग्रेटर नोएडा के 30-वर्षीय दीपक को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। ऐसी स्थिति में मगरमच्छ के संवेदनशील हिस्से आंख/नाक/मुंह पर ज़ोर से हमला करें, नदी किनारे या किसी मज़बूत चीज़ को पकड़ने की कोशिश करें। मगरमच्छ 'डेथ रोल' (घूमना) करें तो शरीर को ढीला कर दें ताकि चोट कम लगे।