गौतमबुद्ध नगर के दर्जनभर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

गौतमबुद्ध नगर के करीब 12 स्कूलों को ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, अबतक कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र के अनुसार, साइबर टीम तकनीकी जांच कर रही है। पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

Load More