नोएडा के लॉजिक्स मॉल में लगी आग, आग बुझाने का प्रयास जारी
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर 32 स्थित लॉजिक्स मॉल में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मॉल को पूरी तरह खाली करा लिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।