नोएडा के शख्स ने X पर प्रोफाइल पिक्चर में लगाई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की तस्वीर, मामला दर्ज
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में X पर प्रोफाइल पिक्चर में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की तस्वीर लगाने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बकौल रिपोर्ट, आरोपी जुनैद उर्फ रेहान सेक्टर-9 का रहने वाला है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "जुनैद पर सामुदायिक सौहार्द को बिगड़ने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।"