नोएडा की हाईराइज़ सोसायटी में AC फटने से 22वें फ्लोर के फ्लैट में लगी भीषण आग

नोएडा (यूपी) में सोमवार सुबह सेक्टर-119 स्थित अरण्या सोसायटी के 22वें फ्लोर पर एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि आग एसी यूनिट में विस्फोट के कारण लगी। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए प्रयासरत हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अबतक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Load More