नोएडा फिल्म सिटी के समझौते पत्र पर बोनी कपूर ने किए हस्ताक्षर, जल्द शुरू होगा काम
फिल्ममेकर बोनी कपूर ने नोएडा (यूपी) में फिल्म सिटी के निर्माण के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका निर्माण लगभग ₹1,510 करोड़ के निवेश से किया जाएगा और इससे 10,000 नौकरियों के सृजन की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी 6 महीने के अंदर फिल्म सिटी का निर्माण कार्य शुरू होगा।