नोएडा में एसीपी के 2 बेटों व अन्य ने BJP नेता के बेटे को पीटा, हिरासत में लिए गए
नोएडा (यूपी) में शुक्रवार रात स्थानीय बीजेपी नेता सत्यनारायण महावर के बेटे से मारपीट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक एसीपी के 2 बेटों समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। महावर ने कहा कि उनके घर के पास हुक्का बार है जिसका उन्होंने कई बार विरोध किया है और आरोपी इसी बात से नाराज़ थे।