नोएडा में कुछ ऐसे टूटी सड़क कि गड्ढों से बन गया 'भारत का नक्शा', वीडियो हुआ वायरल
यूपी में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सड़क टूटने के बाद गड्ढों से बने 'भारत के नक्शे' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, इन गड्ढों की संरचना काफी हद तक भारत के नक्शे से मिलती है। वीडियो पर नोएडा अथॉरिटी ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "शिकायत को...संबंधित विभाग को प्रेषित कर दिया गया है।"