नोएडा में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए विवाद में लड़कियों ने बुज़ुर्ग दंपत्ति को जड़े थप्पड़
नोएडा (यूपी) में सेक्टर-78 के हाइड पार्क सोसायटी में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए विवाद में 2 लड़कियों ने एक बुज़ुर्ग दंपति को थप्पड़ जड़ दिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। लड़कियां सोसायटी में कुत्ते को घुमा रही थीं और दंपति ने इसपर आपत्ति जताई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने लड़कियों को रोकने की कोशिश की।