नोएडा में क्रेन की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की हुई मौत, मां घायल
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में स्टार्लिंग मॉल के पास मंगलवार को एक क्रेन चालक ने कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पार कर रही एक महिला और उसके डेढ़ वर्षीय के बच्चे को टक्कर मार दी। घटना में बच्चे की मौत हो गई जबकि महिला घायल हुई है। बकौल पुलिस, क्रेन चालक को गिरफ्तार किया गया है।