ग्रेटर नोएडा में गौर सिटी के फ्लैट में युवक के सिर पर गिरा प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा, तस्वीरें आईं सामने
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) स्थित मशहूर गौर सिटी के एक फ्लैट में छत से प्लास्टर के एक बड़े टुकड़े के गिरने का मामला सामने आया है। यह प्लास्टर कमरे में खड़े युवक पर गिर गया जिससे उसके सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। यह हादसा 30 सितंबर रात 10 बजे का बताया जा रहा है।