नोएडा में घर खरीदना हुआ और महंगा; प्राधिकरण ने 11% बढ़ाए संपत्तियों के दाम
नोएडा में घर खरीदना और भी महंगा हो गया है। नोएडा प्राधिकरण ने आवासीय/औद्योगिक/संस्थागत/ग्रुप हाउसिंग संपत्तियों की आवंटन दरों में इस बार सर्वाधिक 11% तक बढ़ोतरी की है। अधिकारियों के मुताबिक, विकास कार्यों में खर्च बढ़ने और कोस्टिंग चार्ज ज़्यादा आने के चलते संपत्तियों की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। वहीं, अब प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराना भी महंगा होगा।