नोएडा में चलती कार में अचानक लगी आग, सामने आया वीडियो
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को इस्कॉन मंदिर फ्लाईओवर के पास एक चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। धू-धूकर जलती कार का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार सवार लोगों ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। गौरतलब है, नोएडा में फिलहाल भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप देखने को मिल रहा है।