नोएडा में ट्विन टावर के बाद अब ध्वस्त की जाएंगी 12 अवैध इमारतें, अथॉरिटी ने शुरू की तैयारी
नोएडा (यूपी) में ट्विन टावर के बाद अब बरौला गांव में 12 अन्य अवैध इमारतें ध्वस्त की जाएंगी जिसके लिए प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि इन इमारतों को अधिसूचित और अधिग्रहीत जमीन पर बिना नक्शा पास कराए बनाया गया और इनके निर्माण के लिए प्राधिकरण से मंजूरी भी नहीं ली गई।