नोएडा में डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने महिला को लगाया ₹50 लाख का चूना
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर उससे ₹50 लाख ठगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को दूरसंचार विभाग का कर्मचारी बताया था और पीड़िता के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का आरोप लगाने की धमकी दी थी। एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।