नोएडा में तेज़ बारिश के बीच मकान की छत गिरने से 7 लोग मलबे में दबे, 4 की हालत गंभीर
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में तेज़ बारिश के बीच शनिवार को एक मकान की छत गिरने से 7 लोग मलबे में दब गए जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। अपर पुलिस उपायुक्त (ज़ोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।