नोएडा में नाले से महिला की सिर कटी नग्न लाश हुई बरामद
पुलिस ने बताया है कि नोएडा में सेक्टर 82 कट के पास नाले से अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। महिला का शव नग्न अवस्था में था और उसका सिर व दोनों हाथ नदारद थे। पुलिस ने कहा, "पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। शव की शिनाख्त के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।"