नोएडा में नकली प्रोटीन बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, 10 बोरी पाउडर बरामद
नोएडा (यूपी) पुलिस ने सेक्टर-63 में नकली प्रोटीन बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मौके से प्रोटीन के 35 डिब्बे, 10 बोरी पाउडर, 5500 खाली डिब्बे व पैकिंग मशीन मिली है। बकौल पुलिस, आरोपी एनसीआर में दुकानों और जिम में काम करने वाले लोगों के ज़रिए नकली प्रोटीन बेचते थे।