नोएडा में पिता के डांटने पर 17 वर्षीय छात्र ने पिस्तौल से गोली मारकर की खुदकुशी
नोएडा (यूपी) में आर्यन नामक 17-वर्षीय छात्र ने शुक्रवार को अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एसीपी सौम्या सिंह के मुताबिक, आर्यन को उसके पिता ने किसी बात पर डांटा था जिससे वह नाराज़ था। बकौल एसीपी, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।