नोएडा में पिता द्वारा पढ़ाई के लिए डांटे जाने पर 16 वर्षीय लड़के ने की आत्महत्या
नोएडा (यूपी) में सोमवार की रात एक 16 वर्षीय लड़के ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक (थाना सेक्टर 49) अनुज कुमार सैनी ने बताया कि जांच में पता चला है कि लड़के को उसके पिता ने पढ़ाई को लेकर डांटा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।