नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल बदमाश अस्पताल से हुआ फरार
नोएडा (यूपी) में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल बदमाश अस्पताल से फरार हो गया है। बकौल पुलिस, बदमाश को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 3 अंडर-ट्रेनिंग दारोगाओं समेत कई पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। वहीं, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।