नोएडा में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोकशी के मामलों में संलिप्त 4 बदमाश गिरफ्तार
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में गोकशी के मामलों में संलिप्त 4 बदमाशों को शनिवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी के अनुसार, आरोपियों ने 4 दिन पूर्व जारचा क्षेत्र में गोकशी की थी जिससे वहां तनाव फैल गया था। बकौल पुलिस, आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और गोकशी के औज़ार बरामद हुए हैं।