नोएडा में प्लास्टिक बैग बनाने की फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू
नोएडा के सेक्टर 80 स्थित एक प्लास्टिक बैग बनाने की फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई और पूरे इलाके में धुआं फैल गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 20 गाड़ियों की मदद से करीब 4.5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।