नोएडा में फिर भड़का विरोध प्रदर्शन, श्रमिकों व पुलिस में हुई झड़प
नोएडा के सेक्टर-80 में वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शनरत श्रमिकों की मंगलवार को पुलिस से झड़प हो गई जिस दौरान कुछ लोगों ने पत्थरबाज़ी भी की। वहीं, मज़दूरों के विरोध-प्रदर्शन के बीच सेक्टर-121 में भी हिंसा भड़क गई और पत्थरबाज़ी में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। यूपी सरकार ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में अंतरिम बढ़ोतरी की घोषणा की है।