नोएडा में फर्ज़ी हॉलिडे टूर के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर के 32 लोग हुए गिरफ्तार
नोएडा (यूपी) पुलिस ने फर्ज़ी हॉलिडे टूर पैकेज के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 17 महिला समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी डार्क वेब से डेटा लेकर लोगों को कॉल करते थे और हॉलिडे पैकेज बुक करने के लिए उनके घर जाते थे।