नोएडा में भारी बारिश के बाद 2KM की राइड के लिए Uber वसूलने लगी ₹400, भड़के लोग
दिल्ली-NCR में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायत करते हुए कहा कि घंटों कोशिश के बावजूद कैब बुक नहीं हो पा रही। कई यूज़र्स ने दावा किया कि नोएडा में 2KM की Uber राइड के लिए करीब ₹400 किराया दिखाया गया जबकि सामान्य दिनों में इसी रूट का किराया करीब ₹100 रहता है।