नोएडा में मुनाफे का लालच देकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 21 बार में लूटे गए ₹2.89 करोड़
नोएडा (यूपी) में एक रिटायर्ड प्रोफेसर से शेयर बाज़ार में निवेश के नाम पर ₹2.89 करोड़ की ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित को 24 घंटे में 30% मुनाफे का लालच दिया गया था जिसके बाद उन्होंने 6 जून तक कुल 21 बार में ₹2.89 करोड़ ठग के खातों में ट्रांसफर किए थे।