नोएडा में यूनिवर्सिटी कैंपस में अश्लील हरकतें करते दिखे युवक-युवती, पुलिस ने दी प्रतिक्रिया
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर-125 स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में एक युवक व युवती के अश्लील हरकतें करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों यूनिवर्सिटी कैंपस में किस करते हुए नज़र आए। वहीं, नोएडा पुलिस ने कहा है कि वह वायरल वीडियो की जांच कर दोनों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।