नोएडा में विटेंज कार को बार बनाकर सड़क पर बारातियों को परोसी गई शराब, 4 गिरफ्तार
नोएडा में सेक्टर-73 में विटेंज कार को बार बनाकर सड़क पर बारातियों को शराब परोसी गई जिसके बाद ट्रैफिक जाम हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को ज़ब्त कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें कार लाइटों से सजी हुई है और लोग नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।