नोएडा में वेतन को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, तोड़फोड़ कर गाड़ियों में लगाई गई आग
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कई कंपनियों के कर्मचारियों द्वारा पिछले 3-4 दिनों से जारी विरोध-प्रदर्शन ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। कर्मचारियों ने कई प्रमुख सड़कों पर जाम लगाकर यातायात बाधित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान नाराज़ कर्मचारियों ने तोड़फोड़ कर गाड़ियों में आग लगा दी और पत्थरबाज़ी भी की।