नोएडा में शराब पीने से रोकने पर दबंगों ने होटल कर्मचारी को पीटा, 4 लोग अरेस्ट
नोएडा के सेक्टर-52 में कमरे में शराब पीने और शोर मचाने से रोकने पर दबंगों ने होटल कर्मचारी से जमकर मारपीट की और भाग निकले। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने बताया कि एक युवक ने बुधवार को कमरा बुक किया और 8 अन्य लोगों को बुला लिया था। घटना का वीडियो भी सामने आया है।