नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए 1 नवंबर से पीक ऑवर्स में मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी। NMRC के नए टाइम टेबल के तहत एक्वा लाइन पर मेट्रो हर 6 मिनट में चलेगी जबकि अभी यह करीब साढ़े 7 मिनट के अंतराल पर चलती है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।