ट्रेंट और टाइटन समेत 6 कंपनियों के बोर्ड से हटेंगे नोएल टाटा
टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा 70 साल की उम्र पूरी होने पर 12 नवंबर को ट्रेंट, वोल्टास, टाटा स्टील, टाइटन समेत 6 प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से हट जाएंगे। ग्रुप की रिटायरमेंट पॉलिसी के मुताबिक, गैर-कार्यकारी और गैर-स्वतंत्र निदेशकों के लिए रिटायरमेंट की उम्र 70 साल तय है। हालांकि, वह टाटा संस के बोर्ड में बने रहेंगे।