नोएल टाटा की बेटियां रतन टाटा इंस्टीट्यूट के बोर्ड में शामिल, खुलकर सामने आए मतभेद
टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा की बेटियां माया और लीह रतन टाटा इंडस्ट्रियल इंस्टीट्यूट के बोर्ड ऑफ ट्रस्ट में शामिल हो गई हैं। बकौल रिपोर्ट, इससे हुए आंतरिक मतभेद भी सामने आ गए हैं। निवर्तमान ट्रस्टी अरनाज़ कोटवाल ने साथियों को पत्र में नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा जिसतरह उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा गया, वह गलत था।