टाटा संस की लिस्टिंग का नोएल टाटा क्यों कर रहे हैं विरोध?
टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा संस की शेयर बाज़ार लिस्टिंग का विरोध किया है। उनका कहना है कि लिस्टिंग के बाद मुश्किल में फंसी ग्रुप कंपनियों को आर्थिक मदद देना कठिन होगा। लिस्टिंग से बचने के लिए टाटा ट्रस्ट्स ने दो सहायक कंपनियों के साथ विलय का प्रस्ताव रखा और RBI से बातचीत की मांग की है।