नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर फिर उठाए सवाल, मांगी बोर्ड मीटिंग की रिकॉर्डिंग
टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को दोबारा इस पद पर नियुक्त करने के फैसले को चुनौती दी है। यह प्रस्ताव 17 सितंबर को टाटा संस के बोर्ड की बैठक में पास हुआ था। उन्होंने कंपनी सेक्रेटरी से मीटिंग की रिकॉर्डिंग समेत कई दस्तावेज़ 7 दिनों के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है।