निक्की के अंतिम संस्कार के वीडियो से केस में आया नया मोड़, चिता को मुखाग्नि देते दिखे ससुर
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में कथित तौर पर दहेज के लिए जला दी गई निक्की के अंतिम संस्कार का वीडियो सामने आया है। वीडियो में निक्की के ससुर उनकी चिता को मुखाग्नि देते नज़र आए। इससे पहले घटना के बाद निक्की के पति व सास-ससुर के फरार होने की बात कही गई थी। वीडियो 22 अगस्त का बताया जा रहा है।