नाक के पास होने वाला दाना तो नहीं फोड़ देते हैं आप? हो सकती हैं लाइलाज दिक्कतें
एबीपी न्यूज़ ने डॉक्टर बीपीएस त्यागी के हवाले से बताया है कि नाक के पास दाना फोड़ने से कई बार ऐसी बीमारियां हो सकती हैं जो लाइलाज भी साबित हो सकती हैं। बकौल रिपोर्ट, नाक के पास का हिस्सा सेंसिटिव होता है जिसकी नसें दिमाग तक जुड़ी होती हैं और वहां दाना फोड़ने से साइनस थ्रोम्बोसिस हो सकता है।