निक जोनस ने उसी एरिना में किया परफॉर्म जहां प्रियंका को पहनाया गया था मिस वर्ल्ड का ताज

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को बताया कि उनके पति व सिंगर निक जोनस ने लंदन के उसी ओ2 एरिना में परफॉर्म किया जहां 24 साल पहले उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। प्रियंका ने लिखा, "यहां वापस आकर अपने पति और उनके भाइयों को…मेरी बेटी, परिवार और दोस्तों संग परफॉर्म करते देखना एक अलग अनुभव है।"

Load More