एमपी की निकिता पोरवाल को फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया है जो मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। निकिता को यह ताज फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 नंदिनी गुप्ता ने पहनाया। इसमें रेखा पांडे पहली रनर-अप और दूसरी रनर-अप आयुषी ढोलकिया रहीं। इवेंट में नेहा धूपिया और राघव जुयाल समेत कई हस्तियां शामिल हुई थीं।