निकोलस पूरन किसी टी20 विश्व कप में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बने, गेल को पछाड़ा

टी20 विश्व कप-2024 में वेस्टइंडीज़-अमेरिका के सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज़ के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ निकोलस पूरन ने 3 छक्के जड़े और इसके साथ वह किसी टी20 विश्व कप में सर्वाधिक छक्के (17) लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में निकोलस ने वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान क्रिस गेल को पछाड़ दिया। गेल ने टी20 विश्व कप-2012 में 16 छक्के जड़े थे।

Load More