आईपीएल 2025 में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज़ निकोलस पूरन ने सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। यह इस सीज़न किसी भी बल्लेबाज़ का अब तक का सबसे तेज़ अर्धशतक है। अपनी इस पारी के दौरान पूरन इस सीज़न सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए।