निकोलस पूरन ने तोड़ा T20 क्रिकेट में एक साल में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज़ के निकोलस पूरन ने टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पूरन ने सीपीएल में बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से 27-रन बनाए और इसके साथ ही 2024 में उनके 2,059 टी20 रन हो गए। उन्होंने मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान) को पछाड़ा जिन्होंने 2021 में 2,036-रन बनाए थे।