निकेश 'GOAT' हैं: पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के भारतीय मूल के CEO को लेकर केविन पीटरसन
पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने साइबर सुरक्षा कंपनी 'पालो ऑल्टो नेटवर्क्स' के भारतीय मूल के सीईओ निकेश अरोड़ा को GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) कहा है। पीटरसन ने एक पोस्ट के जवाब में यह तारीफ की जिसमें बताया गया था कि यह कंपनी कैसे विकसित हुई और निकेश के सीईओ बनने के बाद कंपनी के शेयर 5-गुना बढ़ गए।