नौकरी का छूटना या मेडिकल इमरजेंसी, मुश्किल समय के लिए कितना रखना चाहिए इमरजेंसी फंड?
वित्तीय विशेषज्ञों के मुताबिक, इमरजेंसी फंड का आकार आपकी आमदनी-ज़िम्मेदारियों पर निर्भर करता है। नौकरीपेशा लोगों को 3-6 महीने के खर्च के बराबर, स्वरोज़गार/फ्रीलांसर को 6-12 महीने के खर्च के बराबर और रिटायर्ड लोगों को कम-से-कम 12 महीने के खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड रखना चाहिए। इस फंड को नौकरी छूटने और मेडिकल इमरजेंसी जैसे समय के लिए रखना चाहिए।