नौकरी के पहले ही दिन लड़की ने दिया इस्तीफा, कारण जानकर हैरान हो गई HR
एक एचआर स्पेशलिस्ट के मुताबिक, एक लड़की ने नौकरी के पहले ही दिन जॉब छोड़ दी। एचआर ने लिंक्डिन पर वॉट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें लड़की ने कहा कि उसे काम पसंद नहीं आया। इसे लेकर एचआर ने कहा, "इंटरव्यू में सारे डाउट पूछ लेने चाहिए...अगर कैंडिडेट तैयार न हो तो उसे फौरन 'हां' नहीं कहना चाहिए।"