नौकरी छोड़ी और 4 महीने में बनाया ₹1 करोड़ का धंधा! 24 साल के लड़के ने कैसे किया कमाल?
24-वर्षीय उज्ज्वल नरगोत्र की कहानी वायरल हो रही है जिनका दावा है कि उन्होंने नौकरी छोड़कर चार महीनों में ₹1 करोड़ का बिज़नेस खड़ा कर लिया। बकौल उज्ज्वल, वह एक इंस्टाग्राम ऑटोमेशन प्लैटफॉर्म के को-फाउंडर हैं जो क्रिएटर्स के मेसेजेस संभालता है। कुछ लोग उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनके दावे पर सवाल उठा रहे हैं।