नौकरी से निकाला गया भारतीय छात्रा की मौत पर हंसने वाला अमेरिकी पुलिस अधिकारी
अमेरिका में भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत के बाद हंसने वाले अमेरिकी पुलिस अधिकारी डेनियल ऑडरर को नौकरी से निकाल दिया गया है। 2023 में सिएटल के पुलिस अधिकारी केविन डेव की गाड़ी से टकराकर 23-वर्षीय छात्रा 100 फीट दूर जा गिरी थी। जाह्नवी की मौत पर बात करते हुए ऑडरर '4 सेकंड तक' ज़ोर से हंसे थे।