नौकरी से निकाला गया या सैलरी नहीं मिली? जानें घर बैठे सीधे सरकार से कैसे करें शिकायत
बिना कारण नौकरी से निकाले जाने, महीनों तक वेतन नहीं मिलने या काम से जुड़ीं दूसरी परेशानियों का सामना करने पर लोग अब सरकार से ऑनलाइन इसकी शिकायत कर सकते हैं। श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय के समाधान पोर्टल samadhan.labour.gov.in से कर्मचारी घर बैठे शिकायत कर सकते हैं। यह पोर्टल संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के कर्मचारियों के लिए उपयोगी है।