नौकरी से निकाले जाने के बाद ज़्यादा अमीर हो गया, मेटा के कर्मचारी ने बताया कैसे
मेटा के एक पूर्व कर्मचारी ने दावा किया कि नौकरी जाने के बाद वह पहले से अधिक अमीर हो गया। उसने बताया कि नोटिस पीरियड खत्म होने से कुछ महीने पहले उसने नई नौकरी शुरू कर दी थी और करीब 3-महीने तक उसे दोनों नौकरियों से वेतन मिला। उसने कहा, "मुझे अगस्त की वेस्टिंग मिली...मैंने अतिरिक्त $30,000 निवेश कर दिए।"